झुंझुनू: जिला निर्वाचन अधिकारी ने स्विप कार्यक्रम के तहत दीपोत्सव के माध्यम से आमजन को मतदान का संदेश दिया
सोमवार शाम 5:30 बजे के आसपास जिला निर्वाचन अधिकारी राम अवतार मीणा व महिला अधिकारिता विभाग और अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने झुंझुनू के शहीद स्मारक पार्क के बाहर दीप जलाकर दीपोत्सव के जरिए 13 नवंबर को होने वाले झुंझुनू विधानसभा के उपचुनाव में शत प्रतिशत मतदान करने का आम जन को संदेश दिया है, जिला निर्वाचन अधिकारी ने खुद दीप जलाकर दीपोत्सव की शुरुआत की।