भिंड नगर: ऑपरेशन मुस्कान के तहत पुलिस ने मूकबधिर बालक को समर स्विमिंग पूल के पास से ढूंढकर परिजनों को सौंपा
भिंड के देहात थाना क्षेत्र के कृष्णा नगर से एक मूकबधिर बालक लापता हो गया था, जिसके बाद उसके परिजन काफी परेशान हो गए। परिजनों ने बच्चे को आसपास और रिश्तेदारों के यहां तलाशने का प्रयास किया, लेकिन जब उसका कोई सुराग नहीं लगा तो उन्होंने देहात थाना पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।इसी दौरान आज रविवार दोपहर करीब 12:00 बजे समर स्विमिंग पूल के पास बालक घूमता हुआ मिला है