कोटा ग्रामीण एसपी सुजीत शंकर ने सांगोद क्षेत्र में मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण
शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं सुव्यवस्थित मतदान सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों एवं पुलिस जवानों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
*पुलिस अधीक्षक श्री सुजीत शंकर* द्वारा आज दिनांक 22.10.2026 को सांगोद पंचायत समिति क्षेत्र में *नगर परिषद व पंचायत समिति* चुनाव के दौरान विभिन्न पोलिंग बूथों का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने मतदान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए मतदान प्रक्रिया की जानकारी प्राप्त की तथा मौके पर तैनात पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों एवं जवानों को मतदान शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न करवाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
पुलिस अधीक्षक ने निर्देशित किया कि मतदान के दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सतर्कता के साथ ड्यूटी का निर्वहन किया जाए। मतदान केंद्रों पर किसी भी प्रकार की अव्यवस्था उत्पन्न न हो तथा आमजन एवं मतदाताओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराया जाए। साथ ही, किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिलने पर तत्काल आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
जिला कोटा ग्रामीण पुलिस द्वारा मतदान प्रक्रिया को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित संपन्न करवाने के लिए सतत निगरानी रखी जा रही है। पुलिस प्रशासन स्वतंत्र एवं निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने तथा कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है।
Sangod, Kota | Oct 22, 2026