जगदलपुर: जिले में एलपीजी आपूर्ति को लेकर प्रशासन सजग, गैस बुकिंग के लिए नए नियम लागू, अफवाहों से बचने की अपील की
जिले में रसोई गैस की नियमित और निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन और खाद्य विभाग ने तैयारी कर ली है। खाद्य विभाग द्वारा जारी एक आधिकारिक सूचना के अनुसार घरेलू और व्यावसायिक एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए कुछ महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश तय किए गए हैं ।ताकि वितरण व्यवस्था में किसी भी प्रकार का गतिरोध उत्पन्न न हो।