चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिले के झींकपानी थाना क्षेत्र के बेटेया गांव निवासी 60 वर्षीय चुइया बिरूली पर तीरों की बौछार करके जानलेवा हमला करने वाले आरोपी 39 वर्षीय भगवान बिरुली उर्फ दोपे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी चिड़ियापहाड़ी गांव का रहने वाला है। गिरफ्तारी के बारे में मंगलवार को 11 बजे प्रेसवार्ता आयोजित कर एसडीपीओ बहामन टुटी ने जानकारी दी।