पूर्णागिरि: खनन न्यास निधि से जुड़े 40 कर्मियों को बहाल करने की मांग को लेकर स्वास्थ्य सचिव को सौंपा ज्ञापन
चंपावत जिले में जिला प्रशासन के माध्यम से खनन न्यास निधि से 40 कर्मियों को जिले में वार्ड बॉय पर्यावरण मित्र आशा आदि पदों पर तैनाती दी गई थी। बजट न होने के कारण इन कर्मचारियों को हटा दिया गया है उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव आनंद सिंह महारा ने स्वास्थ्य सचिव को ज्ञापन सौंप कर कर्मचारियों की आर्थिक स्थिति को देखते हुए बहाल करने की मांग की।