पूर्णागिरि: टनकपुर-जौलजीबी रोड पर चूका में पुल के निर्माण में लगे दो मजदूर बहे
एक श्रमिक कुछ दूरी के बाद किसी तरह नदी से निकलने में सफल रहा। जबकि दूसरे मजदूर का पता नहीं चल सका है। पुलिस और SSB के जवान श्रमिक की तलाश में जुटे हैं। जिला आपदा परिचालन केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक चुका में पुल निर्माण के काम में लगे दो श्रमिक 25 मई को दोपहर खाने के लिए अपने टीन शेड में जा रहे थे। रास्ते में लघिया नदी के तेज बहाव में दो मजदूर बह गए।