पूर्णागिरि: पुलिस ने एक व्यक्ति को 4.80 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक टनकपुर मनिहारगोठ रेलवे अंडरपास के पास मुख्य सड़क पर पुलिस के सघन चेकिंग अभियान के दौरान एक व्यक्ति स्मैक के साथ पकड़ा गया। आरोपी अजय राम (36) निवासी ग्राम नगला तराई जिला ऊधमसिंह नगर हाल निवासी वार्ड नंबर छह टनकपुर के खिलाफ कोतवाली एनडीपीएस अधिनियम की धारा 08/21 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।