कटनी नगर: कुठला थाना क्षेत्र के कन्हवारा में युवक का अधजला शव मिलने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
कुठला थाना अंतर्गत कन्हवारा गाँव मे एक युवक का शव मंदिर के पास अधजली हालत में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने प्रथम दृष्ट्वा यह आशंका जताई है कि मृतक के सिर पर पहले भारी वस्तु से प्रहार किया गया फिर उसके शव को जलाया गया। आज बुधवार दोपहर 12 बजे युवक का शव मिला है। इस घटना के संबंध में एडिशनल एसपी संतोष डेहरिया ने आज बुधवार दोपहर 3 बजे जानकारी दी।