जावरा: रतलाम पुलिस ने 19 लाख के 280 किलोग्राम डोडाचूरा के साथ तस्कर प्रमोद दुबे को किया गिरफ्तार
Jaora, Ratlam | Sep 12, 2026 रतलाम के माननखेड़ा चौकी पुलिस ने 11 सितंबर को मुखबिर की सूचना पर मंदसौर के ताजखेड़ी निवासी प्रमोद दुबे को 280 किलोग्राम डोडाचूरा तस्करी के आरोप में ट्रैक्टर-ट्रॉली समेत गिरफ्तार किया। डोडाचूरा और वाहन की कुल कीमत करीब 19 लाख रुपये है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।