चन्द्रपुरा: नर्रा मेन रोड पर टेम्पू की टक्कर से इकलौते बेटे की मौत, परिजनों ने गिरफ्तारी व मुआवजे की मांग पर किया जाम
मंगलवार देर शाम सड़क दुर्घटना में नावाडीह थाना क्षेत्र निवासी महावीर तुरी के इकलौते पुत्र सुजीत कुमार की मौत के बाद बुधवार को आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने नर्रा-नावाडीह मुख्य सड़क को जाम कर दिया। परिजन फरार टेम्पू और उसके चालक की गिरफ्तारी के साथ-साथ उचित मुआवजे की मांग पर अड़े रहे। मामले में सकारात्मक सहमति नहीं बन पाने के कारण बुधवार को शव का पोस्टमार्