माडा: माडा थाना क्षेत्र में टैंकर ने बाइक सवार को मारी जोरदार टक्कर, बाइक सवार घायल
जिले में हादसों का सिलसिला लगातार देखने को मिल रहा है आए दिन जिले में कहीं ना कहीं सड़क हादसे हो रहे हैं। वही आज जिले के माडा थाना क्षेत्र के राजमिलन में टैंकर ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी जिसमें बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया तो वहीं बाइक पर पीछे बैठी महिला भी घायल हो गई। घायलों को पुलिस ने जिलाचिकित्सालय भिजवाया जहां उनका उपचार जारी कर दिया गया