सुजानगढ़: सुजानगढ़ में डेयरी की दुकान में चोरी, चोरों ने 60 हजार रुपये नकद ले उड़े
चूरू। सुजानगढ़ के केंद्रीय बस स्टैंड के पास स्थित संदीप जनरल स्टोर में चोरी की वारदात सामने आई है। चोर बिजली के पोल के सहारे छत पर चढ़े और छत के गेट से दुकान के अंदर प्रवेश कर करीब 60 हजार रुपये नकद चोरी कर ले गए। घटना की सूचना मिलने पर कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल जान शुरू कर दी।