बिसवां: सदरपुर क्षेत्र के धामी सराय के पास भूसी लदा ट्रक पिकअप पर पलट गया, पिकअप सवार 3 युवकों की मौत, ट्रक चालक की हालत गंभीर
बिसवां-रेउसा मार्ग पर ग्राम धामी सराय के पास भूसी से लदा एक ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। उसी समय पास से गुजर रही एक छोटा हाथी (पिकअप) उसकी चपेट में आ गई और ट्रक के नीचे दब गई। हादसे में पिकअप सवार युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों की पहचान पुष्पेंद्र यादव पुत्र मुन्नालाल, अंकित यादव पुत्र प्रमोद यादव और अयान पुत्र सत्तू के रूप में हुई।