सिरसागंज: हाईवे पर अवैध तमंचे के साथ अभियुक्त गिरफ्तार, बंद पड़े ढाबे के पास पुलिस ने की कार्रवाई
फिरोजाबाद के थाना सिरसागंज क्षेत्र में पुलिस ने अवैध हथियार के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। मंगलवार को पुलिस टीम ने एनएच-2 हाईवे पर बंद पड़े शंकर ढाबे के पास छापेमारी कर आरोपी सोनू पुत्र पप्पू, निवासी गिहार कॉलोनी थाना सिरसागंज को दबोच लिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी के पास से 12 बोर का अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया है।