पहाड़ी: जुरहरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, साइबर ठगी करते 20 आरोपियों को गिरफ्तार किया, 5 मोबाइल और 22 फर्जी सिम जब्त
जुरहरा पुलिस ने साइबर ठगी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 17 अगस्त की रात अलग-अलग स्थानों से 20 आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 5 एंड्रॉयड मोबाइल फोन और 22 फर्जी सिम कार्ड बरामद किए। एसपी शरण के निर्देशन में की गई है कार्यवाही मामले में अनुसंधान जारी है मंगलवार रात 8 बजे कार्रवाई की मिली जानकारी।