कैबिनेट मंत्री एवं सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री मध्यप्रदेश शासन श्री चैतन्य काश्यप द्वारा विधायक निधि से कार्डियक एम्बुलेंस का लोकार्पण किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री श्री चैतन्य काश्यप ने कहा कि रोटरी क्लब श्रेष्ठ सेवा संस्थान है, गंभीर मरीजों को सेवाएं उपलब्ध होना पुनीत कार्य है , जिससे मानव सेवा के नए आयाम स्थापित हो रहे हैं , सबसे श्रेष्ठ सेवा मानव सेवा है। उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज रतलाम में कार्डियक सर्जरी की सुविधा उपलब्ध कराने के संबंध में सभी संभव प्रयास किया जा रहे हैं। उन्होंने अपने उद्बोधन में पद्मश्री डॉ लीला जोशी द्वारा महिलाओं में एनीमिया से बचाव के लिए किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा की तथा श्री गोविंद काकानी द्वारा कोविड काल में की गई सेवाओं की भी प्रशंसा की। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा एयर एंबुलेंस सेवाओं को महत्वपूर्ण बतातें हुए कहा कि आयुष्मान कार्ड धारी मरीजों के लिए एयर एंबुलेंस की सेवा निशुल्क उपलब्ध है। कार्डियक एम्बुलेंस को पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप मॉडल की तर्ज पर संचालन की बात कही।
कार्यक्रम के दौरान रोटरी सोशल वेलफेयर फाउंडेशन के श्री प्रद्युम्न मजावदिया ने बताया कि एंबुलेंस में अत्याधुनिक संसाधन की व्यवस्था उपलब्ध है , एंबुलेंस का संचालन रोटरी सोशल वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा किया जाएगा। उन्होंने पूर्व में प्राप्त एंबुलेंस द्वारा विगत 3 वर्षों में ढाई हजार से अधिक मरीजों को सेवा उपलब्ध कराने एवं साढे तीन लाख किलोमीटर से अधिक एंबुलेंस द्वारा दूरी तय करने की बात कही । एंबुलेंस द्वारा न्यूनतम दरों पर सेवाएं उपलब्ध रहेगी।
कार्यक्रम के दौरान विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री मनोहर पोरवाल , उपाध्यक्ष श्री गोविंद काकानी , पद्मा श्री डॉ लीला जोशी , मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ संध्या बेलसरे, रोटरी क्लब के पदाधिकारी सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
#JanSampark #ratlam