जबलपुर: आरक्षण के खिलाफ सवर्ण समाज का प्रदर्शन, बारिश में भी मालवीय चौक पर उठाई आवाज
मूसलाधार बारिश के बीच जबलपुर के मालवीय चौक पर सवर्ण समाज ने आरक्षण व्यवस्था के खिलाफ जोरदार सांकेतिक प्रदर्शन किया। इस दौरान वक्ताओं ने मौजूदा आरक्षण नीति पर सवाल उठाते हुए इसे समाज को बांटने वाला करार दिया और मांग की कि आरक्षण का आधार जाति नहीं बल्कि आर्थिक स्थिति होना चाहिए। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार नही