हरिहरगंज स्थित न्यू सब्जी मंडी के प्रांगण में बुधवार को सब्जी मंडी के सर्वांगीण विकास को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता रामवृक्ष मस्ताना तथा संचालन अखिलेश मेहता ने किया। बैठक के दौरान समाजसेवी राजीव रंजन ने कहा कि पिछले 10 वर्षों में उन्होंने जनहित और किसान-सब्जी व्यवसायियों के हित में निजी खर्च से स्टोन डस्ट तथा छाई का भराव कराया।