गड़हनी: गड़हनी प्रखंड के लालगंज गांव में शनिवार रात लगाया गया ब्लड सर्वे कैंप
गड़हनी प्रखंड के लालगंज गांव में शनिवार रात करीब 12 बजे फाइलेरिया को लेकर ब्लड सर्वे कैंप बीसीएम संजय कुमार के नेतृत्व में लगाया गया था, कैंप में करीब 93 लोगो का ब्लड सैंपल लैब टेक्नीशियन मोहन सिंह के द्वारा लिया गया। तीन तीन सौ ब्लड सैंपल लेने का लक्ष्य सभी कैंप में है। अभी बलिगांव और गड़हनी में कैंप लगाना है। सभी ब्लड सैंपल को जांच के लिए भेजा जाएगा।