चानन: बन्नू बगीचा पुलिस ने अगड़ी पहाड़ी जंगल में छुपा कर रखी 210 लीटर महुआ शराब नष्ट की
बन्नू बगीचा पुलिस ने शुक्रवार एवं शनिवार के बीच रात जंगली इलाके में सर्च अभियान के दौरान अगड़ी पहाड़ी जंगल में झाड़ी में छुपा कर रखे गए 210 लीटर देशी महुआ शराब जब्त कर उसे विनष्ट किया है. शनिवार अपराह्न 3 बजे लखीसराय पुलिस द्वारा अपने सोशल मीडिया साइट पर इसकी जानकारी साझा किया गया. पुलिस के मुताबिक मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई.