खलीलाबाद: सीकरी गांव में पारिवारिक कलह से आहत 70 वर्षीय बुजुर्ग ने पेड़ से लटककर दी जान
खलीलाबाद विकासखंड क्षेत्र के सीकरी गांव में बीती रात 70 वर्षीय बुजुर्ग रधई ने पारिवारिक विवाद से आहत होकर आत्महत्या कर ली। शनिवार सुबह मिली जानकारी के अनुसार घर में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था, जिससे नाराज होकर वह गांव के बाहर शौच के लिए गए और वहीं पेड़ से फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज