टूंडला: टोल प्लाजा के पास टायर फटने से धान से भरी ट्राली पलट गई
थाना टूंडला क्षेत्र के टोल प्लाजा के पास शिकोहाबाद से टूंडला की तरफ आ रही धान से भरी एक ट्रैक्टर ट्राली का टायर फटने की वजह से ट्राली पलट गई। गनीमत रही कि इस दुर्घटना में किसी तरह की कोई भी जनहानि नहीं हुई।