बदायूं: मरई गांव में पुरानी रंजिश के चलते चार लोगों ने एक व्यक्ति को लाठी डंडा मारकर किया घायल
Budaun, Budaun | Jun 27, 2024 बदायूं के थाना मूसाझाग क्षेत्र के मरई गांव में पुरानी रंजिश के चलते चार लोगों ने लालाराम पुत्र रामचंद्र को लाठी डंडा मारकर घायल कर दिया। लालाराम दावत खाने जा रहे थे। फिलहाल इस मामले की लालाराम ने थाना पुलिस से शिकायत की है। थाना पुलिस ने लालाराम का गुरुवार को जिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।