बदायूं: हर प्रसाद मंदिर के समीप तेज बारिश में सड़क पर गिरा विशाल वृक्ष, बदायूं बरेली रोड अवरूद्ध हुआ
Budaun, Budaun | Jun 27, 2024 गुरुवार को तेज बारिश के चलते हर प्रसाद मंदिर के समीप विशाल वृक्ष सड़क पर गिर गया। जिससे बदायूं बरेली रोड अवरुद्ध हो गया और वहां जाम लग गया। जाम लगने के कारण सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लम्बी-लम्बी कतारे लग गई। वहीं पुलिस और प्रशासन की टीम पेड़ को हटवा कर जाम खुलवाने का प्रयास कर रही है। जाम लगने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।