बदायूं: रसूलपुर टप्पा गांव में दहेज में मोटरसाइकिल नहीं मिलने पर पति ने पत्नी को लाठी डंडों से मारपीट कर किया घायल
Budaun, Budaun | Jun 27, 2024 बदायूं के सहसवान कोतवाली क्षेत्र के रसूलपुर टप्पा गांव में दहेज में मोटरसाइकिल न मिलने पर पति ने अपनी पत्नी को लाठी डंडों से मारपीट कर घायल कर दिया। घायल महिला को इलाज ब मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। घायल मीरा के पिता राम प्रकाश निवासी अभिगांव ने अपनी बेटी की शादी राजकुमार पुत्र किशन लाल निवासी रसूलपुर टप्पा के साथ 6 साल पहले की थी।