बदायूं: कलेक्ट्रेट स्थित अटल बिहारी वाजपेई सभागार में डीएम की अध्यक्षता में जिला उद्योग, व्यापार व श्रम बंधु की बैठक संपन्न हुई।
Budaun, Budaun | Jun 26, 2024 बदायूँ जिलाधिकारी मनोज कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित अटल बिहारी वाजपेई सभागार में जिला उद्योग बंधु समिति, व्यापार बंधु व श्रम बंधु समिति की बैठक संपन्न हुई। उन्होंने उद्यमियों की समस्याओं का प्राथमिकता पर निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने एक सप्ताह में अप्रेंटिस मेला आयोजित कर आईटीआई के विद्यार्थियों को अप्रेंटिसशिप करने के निर्देश दिए।