कोडरमा: सीएच स्कूल के पास स्वास्थ्य शिविर में 19 लोगों की हुई मुफ्त कान सर्जरी: जिला प्रशासन और इंपैक्ट इंडिया का आयोजन
शिविर में कुल 532 लोगों ने पंजीकरण कराया। शिविर के अंतर्गत विभिन्न प्रकार की स्वास्थ्य सेवाएं निःशुल्क प्रदान की गईं। इनमें सामान्य स्वास्थ्य जांच जैसे बीपी एवं शुगर की जांच की सुविधा भी शामिल रही, करीब 353 लोगों ने सुगर व बीपी का जाँच कराया। विशेष रूप से ईएनटी (कान, नाक, गला) संबंधी सेवाओं में नागरिकों की उल्लेखनीय भागीदारी रही।