कोडरमा: सेक्रेड हार्ट स्कूल ने जिला पुस्तकालय को 300 पुस्तकें दान की, ज़रूरतमंदों को 1000 वस्त्र भी दिए
सेक्रेड हार्ट स्कूल एवं झुमरी तिलैया नगर परिषद के नगरीय विकास एवं आवास विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित पुस्तक एवं वस्त्र दान शिविर में सेक्रेड हार्ट स्कूल के छात्रों एवं शिक्षकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस अभियान के तहत स्कूल कैंपस में लगभग 300 पुस्तकें एवं 1000 वस्त्र एकत्र किए गए।