पूर्वी चंपारण जिले के घोड़ासहन स्थित भारत-नेपाल सीमा पर महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के उद्देश्य से एक सराहनीय पहल की गई है। यहाँ सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की 71वीं बटालियन द्वारा 30 दिवसीय निःशुल्क सिलाई प्रशिक्षण शिविर का भव्य शुभारंभ किया गया है।