लालगंज: बसुहरा गांव के पास अनियंत्रित बाइक से गिरकर चालक घायल, प्राथमिक उपचार के बाद ट्रामा सेंटर मिर्जापुर रेफर
हलिया लालगंज मार्ग के बसुहरा गांव के पास बुधवार दोपहर करीब 1:00 बजे एक बाइक चालक अनियंत्रित होकर बाइक से सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं पीछे बैठा बाइक सवार को मामूली चोटें आई। हलिया थाना क्षेत्र के पूर्वा औसान सिंह गांव निवासी 25 वर्षीय धर्मेंद्र कोल अपने साढ़ू पिंटू कोल के साथ अपने ससुराल लालगंज के दिघुली गांव जा रहा था कि यह हादसा हो गया।