मुख्यमंत्री की संवेदनशीलता का मानवीय चेहरा, जमीन पर बैठकर सुना अग्निकांड पीड़ितों का दर्द
उत्तरकाशी के पवाणी गांव में भीषण अग्निकांड से उजड़े परिवारों के बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का पहुंचना और जमीन पर बैठकर उनकी पीड़ा सुनना, संवेदनशील नेतृत्व की एक मानवीय तस्वीर पेश करता है। किसी ने अपने घर की चिंता बताई, किसी ने बच्चों के भविष्य की, तो किसी के सामने रोजी-रोटी का संकट था।
मुख्यमंत्री ने हर पीड़ित की बात सुनते हुए प्रभावित परिवारों को पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता, सुरक्षित आवास, छह माह का राशन और बच्चों की शिक्षा निर्बाध जारी रखने के निर्देश दिए। पहाड़ की कठिन परिस्थितियों, कड़ाके की ठंड और संभावित बर्फबारी के बीच बेघर हुए परिवारों की चिंता करना केवल प्रशासनिक जिम्मेदारी नहीं, बल्कि मानवीय संवेदना का भी परिचायक है।
किसी का आशियाना दोबारा बसाना सिर्फ आर्थिक मदद देना नहीं, बल्कि उसके टूटे विश्वास और बिखरे सपनों को सहारा देना भी है। पवाणी गांव में जमीन पर बैठकर हर दर्द सुनने और राहत के फैसले लेने की यह तस्वीर बताती है कि संकट की घड़ी में जनता के बीच खड़ा होना ही नेतृत्व की असली पहचान है।
Uttarakhand DIPR BJP Uttarakhand Pushkar Singh Dhami
#Uttarakhand #PushkarSinghDhami #Uttarkashi #PawaniVillage #Humanity #PahadSamachar #पवाणी #उत्तरकाशी #मुख्यमंत्री #मानवीयसंवेदना