कुडू: कुडू में जंगल गई 15 वर्षीय नाबालिग से दो युवकों ने किया दुष्कर्म, आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी
Kuru, Lohardaga | Aug 16, 2026 लोहरदगा जिले के कुड़ू थाना क्षेत्र में एक 15 वर्षीय नाबालिग के साथ दो युवकों द्वारा दुष्कर्म किए जाने का सनसनीखेज मामला रविवार शाम लगभग 4:00 बजे सामने आया है। पीड़िता की मां के बयान पर कुड़ू थाने में दोनों आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।