झांसी: झांसी में सिम बंद होते ही मजदूर के खाते से ₹50 हजार कटे, पीड़ित ने बरुआसागर के साइबर थाने में दर्ज कराई शिकायत
Jhansi, Jhansi | Aug 11, 2026 बरुआसागर थाना क्षेत्र के ग्राम बनगुंवा निवासी मजदूर कमल किशोर साइबर ठगी का शिकार हो गया। उसके मोबाइल की सिम अचानक बंद होने के कुछ दिन बाद पंजाब नेशनल बैंक खाते से यूपीआई के माध्यम से 50 हजार रुपये निकाल लिए गए। पीड़ित ने जानकारी मिलते ही बरुआसागर साइबर थाने में मंगलवार की दोपहर 2 बजे शिकायत दर्ज कराई है।