तिलहर: मीरानपुर कटरा में नगर की समस्याओं को लेकर कांग्रेसियों ने ईओ को सौंपा ज्ञापन
मीरानपुर कटरा, शाहजहांपुर। नगर कांग्रेस कमेटी मीरानपुर कटरा ने मंगलवार को नगर की विभिन्न जनसमस्याओं के समाधान की मांग को लेकर नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी (ईओ) को ज्ञापन सौंपा। कांग्रेस पदाधिकारियों ने साफ-सफाई, जलनिकासी, बिजली व्यवस्था, अवैध उगाही पर रोक , आदि मांगों को लेकर ज्ञापन दिया।