गुना: पाटई में प्राचीन राम जानकी मंदिर का होगा जीर्णोद्धार, केंद्रीय मंत्री सिंधिया के प्रयास से मिली ₹19.97 लाख की राशि
गुना जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत उमरी के ग्राम पाटई में प्राचीन श्रीराम जानकी मंदिर का जल्द जीर्णोद्धार होगा। 4 जून को भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी अंकुर श्रीवास्तव ने बताया, केंद्रीय मंत्री गुना सांसद सिंधिया ने किया वादा पूरा किया है। जीर्ण शीर्ण प्राचीन मंदिर जीर्णोद्धार के लिए 19 लाख 97 हजार रुपए की राशि स्वीकृत की गई है।