केराकत: अवैध असलहे के साथ हर्ष फायरिंग करते युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल, पुलिस कर रही है तलाश
अवैध असलहे के साथ हर्ष फायरिंग करने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से हो रहा है वायरल। वायरल वीडियो में युवक हाथ में असलहा लेकर फायरिंग करता दिखाई दे रहा है। युवक अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट करके क्षेत्र में दहशत का माहौल बना रहा है युवक की पहचान आदित्य उर्फ विराट राजभर, पुत्र दिलीप राजभर, निवासी ग्राम रेहटी, थाना जलालपुर का बताया जा रहा है।