नारायणगंज: मंडला में कलेक्टर ने खेल अभियान, बलराम महोत्सव और एनीमिया बचाव के दिए निर्देश
मंडला कलेक्टर राहुल नामदेव धोटे ने ग्रामीण खेल प्रोत्साहन, मुख्यमंत्री संवाद और एनीमिया बचाव अभियान समेत कई योजनाओं की समीक्षा कर जरूरी दिशा-निर्देश दिए। 1 नवंबर से खेल गतिविधियां शुरू होंगी, 31 अक्टूबर को बलराम महोत्सव में सीएम संवाद होगा। जल संरक्षण और हेल्पलाइन शिकायत निपटान पर भी खास जोर।