राजपुर: सड़क और पानी को लेकर आम आदमी पार्टी ने किया प्रदर्शन, जमकर नारेबाजी की
आजादी के इतने वर्षों बाद भी जनता को पानी और अच्छी सड़क जैसी बुनियादी सुविधाएं नहीं मिलना सरकार की सबसे बड़ी विफलता है। यह आरोप लगाते हुए आम आदमी पार्टी बलरामपुर ने राजपुर के गांधी चौक में सड़क और पानी की समस्या को लेकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। 11 मई को आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष जफर खाना के नेतृत्व में राजपुर के गांधी चौक पर प्रदर्शन