भारत निर्वाचन आयोग के निदेश के आलोक में आज दिनांक 06.06.2026 को ईवीएम एवं वीवीपैट बेयरहाउस का त्रैमासिक आंतरिक निरीक्षण जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा किया गया। निरीक्षण के समय पुलिस अधीक्षक, निर्वाची पदाधिकारी, करगहर विधानसभा-सह-भूमि सुधार उप समाहर्त्ता सासाराम, श्री परमहंश तिवारी एवं करगहर विधानसभा के माननीय विधायक प्रतिनिधि श्री धर्मेन्द्र कुमार, अग्निशमन पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता भवन, कार्यपालक अभियंता विद्युत एवं मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय/राज्यस्तरीय राजनैतिक दलों के जिलाध्यक्ष/सचिव उपस्थित थे।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी, रोहतास द्वारा बताया गया कि निर्वाचन वाद में सम्मिलित करगहर विधानसभा की ई०वी०एम० को माननीय उच्च न्यायालय पटना द्वारा निर्वाचन वाद से मुक्त कर दिया गया है। जिससे उक्त विधानसभा की ईवीएम, जिन्हें वीवीपैट वेयरहाउस में सील किया गया था, को Available for use कर दिया गया है। साथ ही जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा वेयरहाउस में कार्यरत सीसीटीवी, विद्युत व्यवस्था, अधिष्ठापित हाइड्रेट एवं अग्निशमन यंत्र के संबंध में उप निर्वाचन पदाधिकारी से जानकारी प्राप्त की गई ।
पुलिस अधीक्षक, रोहतास द्वारा वेयरहाउस के सुरक्षा हेतु प्रतिनियुक्त पुलिस कर्मियों को उपस्थित, ड्यूटी रोस्टर, CCTV की क्रियाशीलता एवं सुरक्षा संबंधी अन्य प्रबंधों की जानकारी प्राप्त की गयी।
निरीक्षण के समय आम आदमी पार्टी से श्री तेज प्रताप सिंह, बहुजन समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष श्री उपेन्द्र कुमार, इंडियन नेशनल कांग्रेस के प्रतिनिधि श्री तेजपति राम, जनता दल (यू०) के प्रतिनिधि श्री अलख निरंजन, लोक जन शक्ति पार्टि (रा) के प्रतिनिधि श्री अरूण कुमार सिंह, राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष श्री रामचन्द्र ठाकुर, राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के प्रतिनिधी मो० फारूक अहमद एवं सी०पी०आई०(एम०एल०) के प्रतिनिधि श्री रविशंकर उपस्थित थे।
#iprd
Election Commission of India
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
72 views | Patna, Bihar | Jun 6, 2026