मेरे जन्मदिन के अवसर पर प्रत्यक्ष रूप से, फोन कॉल, संदेश, सोशल मीडिया एवं अन्य माध्यमों से स्नेह, शुभकामनाएँ और आशीर्वाद प्रदान करने वाले जनपद के सभी सम्मानित नागरिकों, शुभचिंतकों, मित्रों, वरिष्ठजनों एवं छोटे भाइयों-बहनों का मैं हृदय की गहराइयों से हार्दिक आभार एवं धन्यवाद व्यक्त करता हूँ।
आप सभी के प्रेम, स्नेह और विश्वास ने मेरे जन्मदिन को अविस्मरणीय और यादगार बना दिया। आप सभी का यह अपनापन सदैव मेरे लिए प्रेरणा का स्रोत रहेगा।
ईश्वर से प्रार्थना है कि आप सभी पर अपनी कृपा बनाए रखें। आपका स्नेह और आशीर्वाद मुझे सदैव मिलता रहे, ताकि मैं पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ समाज एवं जनसेवा के कार्यों में निरंतर योगदान देता रहूँ।
आप सभी का पुनः हृदय से धन्यवाद।
Basti, Basti | Jul 11, 2026