दतिया नगर: अस्पताल के वार्डबॉय को कट्टा अड़ाकर धमकाने के मामले में पुलिस ने मामला दर्ज किया, एडिशनल एसपी ने दी जानकारी
दतिया जिला अस्पताल के एसएनसीयू वार्ड में वार्डबॉय सुमित वाल्मीकि को कट्टा अड़ाकर धमकाने के मामले में कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज किया है इसकी जानकारी एडिशनल एसपी सुनील कुमार शिवहरे ने मीडिया को दी है। उन्होंने बताया कि फरियादी की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच पड़ताल की जा रही है अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी उन्होंने जानकारी दी है .