सरदारशहर: सरदारशहर पुलिस ने 45.47 ग्राम हेरोइन के साथ दो तस्करों को किया गिरफ्तार
सरदारशहर पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 45.47 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद कर दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। बरामद नशे की अनुमानित कीमत करीब 10 लाख रुपए बताई जा रही है। जिला पुलिस अधीक्षक निश्चय प्रसाद के निर्देश पर कार्रवाई की है।