मुज़फ्फरनगर: किनौनी गेट पर खूनी हादसा, रोडवेज बस और बाइक की भीषण भिड़ंत में युवक मौनिस की दर्दनाक मौत
मुजफ्फरनगर के शाहपुरा थाना क्षेत्र में किनौनी गेट के पास भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां रोडवेज बस और बाइक की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार मौनिस पुत्र मुर्तजा, निवासी साझक की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा है, वहीं पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।