सांगानेर: नरेंद्र मोदी के शासन के 25 साल पूरे होने पर भाजपा ने निकाली सेवा ज्योति यात्रा, CM और प्रदेश अध्यक्ष ने थामी मशाल
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आज शासन प्रमुख के पद पर 25 साल पूरे हो गए हैं। इस उपलब्धि को भाजपा ने पूरे देश में सेवा ज्योति यात्रा कार्यक्रम के तहत मनाया। जयपुर में सांगानेर विधानसभा क्षेत्र के मानसरोवर में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। जयपुर में मानसरोवर के वीटी रोड स्थित ग्राउंड पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमत्री भजनलाल शर्मा सहित कई नेता मौजूद रहे।