बकावंड: उलनार में मोबाइल टावर से कापर वायर चोरी के आरोपी को किया गिरफ्तार, 1.330 किलोग्राम वायर और बाइक ज़ब्त
ग्राम उलनार में लगे मोबाइल टावर से कॉपर वायर चोरी करने वाले आरोपी को नगरनार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से 1.330 किलोग्राम कॉपर वायर और घटना में प्रयुक्त बिना नंबर की जिक्सर मोटरसाइकिल जब्त की गई है। प्रार्थी पुष्पेन्द्र सिंह तोमर, निवासी शांतिनगर जगदलपुर, ने 12 मई 2026 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि एलटीएस कंपनी का मोबाइल टावर ग्राम उलनार में