जमुई: कैथा गांव में दबंग पड़ोसियों ने तेजधार हथियार से हमला कर पांच लोगों को किया घायल, सदर अस्पताल में चल रहा इलाज
Jamui, Jamui | Mar 25, 2024 कैथा गांव स्थित खेत में बकरी के द्वारा लगे फसल को चरने का विरोध करने पर सोमवार की देर शाम दबंग पड़ोसियों ने तेज धार हथियार से मारकर एक ही परिवार के पांच लोगों को घायल कर दिया। उंसके बाद घटना की जानकारी चंद्रदीप थाना की पुलिस को दी गई, फिर देर रात तक सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टर के द्वारा इलाज किया जा रहा है।