जमुई: चकाई मोड़ के पास सड़क दुर्घटना में बाइक सवार तीन युवक हुए घायल, एक युवक को सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती
Jamui, Jamui | Mar 25, 2024 चकाई मोड़ के पास सोमवार की देर शाम तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दुर्घटना में बाइक सवार तीन युवक घायल हो गया। घायल तीनों युवकों में से एक युवक को देर रात सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉ. नागेंद्र कुमार के द्वारा घायल युवक का इलाज किया जा रहा है। जबकि दो अन्य घायल युवक का इलाज सोनो में कराया जा रहा है।