राजगढ़ और खिलचीपुर के बीच नेशनल हाईवे-52 पर बुधवार शाम हुए सड़क हादसे में पशु चिकित्सा विभाग के एलडीसी (LDC) अमित शर्मा (52) की मौके पर ही मौत हो गई। घटना बुधवार शाम करीब 7 बजे के लगभग फुलखेड़ी गौशाला के पास हुई, जब एक तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। पुलिस ने शव को जिला अस्पताल की मर्चुरी में रखवाया है, जिसका पोस्टमार्टम गुरुवार सुबह होग