पटेढ़ी बेलसर: पटेढ़ी बेलसर प्रखंड के नगमा में जीविका कार्यकर्ताओं ने वेतन बढ़ोतरी को लेकर किया प्रदर्शन
पटेढ़ी बेलसर प्रखंड क्षेत्र के नगमा चौक स्थित नव ज्योति सीएलएफ जीविका कार्यालय पर दर्जनों की संख्या में जीविका कार्यकर्ता ने वेतन बढ़ोतरी को लेकर प्रदर्शन किया है। इस दौरान जीविका कार्यकर्ताओं ने कहीं की हम लोगों को परमानेंट किया जाए तथा 20 हजार वेतन दिया जाए। विदित हो की 12 सितंबर से ही जीविका कार्यकर्ताओं के द्वारा प्रदर्शन किया जा रहा है।